
शिक्षक दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का मांझी विधायक ने किया उद्घाटन
मांझी (सारण)। जीवन का अंधकार मिटाकर शिष्य का जीवन प्रकाशमय करने वाले को गुरु तथा पाठ्यक्रम की शिक्षा देने वालों को शिक्षक कहा गया है ।पर वर्तमान परिवेश में सर कहलाने वाले शिक्षकों के लिए शिक्षा ब्यवसाय बन गया है। यह बातें स्थानीय विधायक विजय शंकर दुबे ने मेंहदीगंज में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षक होकर भी राष्ट्रपति के सरवोच्चव पद को गौरवान्वित किया। उन्होंने मां शारदे नामक शिक्षण संस्थान से जुड़े शिक्षकों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन किया। समारोह को उमाशंकर ओझा मन्नान खान महेश यादव ई सौरभ सन्नी नेहाल खान तारकेश्वर नंद तिवारी तथा धनजीत कुमारआदि ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता हरेन्द्र कुमार तथा संचालन बबलू कुमार ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में महेश कुमार हिमांशु कुमार रश्मि कुमारी रजनी कुमारी आरती कुमारी साक्षी कुमारी सलमान खान साजन कुमार पवन कुमार ब्रजेश कुमार रिंकी कुमारी सन्तोष कुमार अजित कुमार तथा विक्की कुमार आदि ने जमकर धमाल मचाया।




Recent Comments