बैकुंठपुर। बैकुंठपुर पुलिस ने बहरामपुर गांव में छापेमारी कर फ्लावर मील में छुपा कर रखी गई 40 लीटर कच्ची शराब बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार को शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर छापेमारी शुरू की गई। छापेमारी की भनक लगते ही शराब तस्कर भागने में सफल रहे। थाने में तीन लोगों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।