जमीन कब्जा करने से विरोध करने पर एक महिला समेत आधे दर्जनों को पीटा
बिदूपुर(वैशाली)।बिदूपुर थाना के पकड़ी गांव जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर हमलावरो ने एक महिला सहित पांच व्यक्तियों को मारपीट कर जख्मी कर दिया।इस सम्बन्ध में जख्मी उमेश राय द्वारा सदर अस्पताल में पुलिस के समक्ष सात हमलावरो के विरुद्ध आरोप लगाए गए है।इस सम्बन्ध में जख्मी उमेश राय ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि वे घर पर बैठे थे कि मिथलेश राय,महेंद्र राय,अजय राय,संजय राय,पुतुल देवी,किरण देवी,राम इकवाल राय घर के सामने स्थित भूमि को कब्जा करना चाह रहे थे,जब वे विरोध किया तो मिथलेश राय लोहे के रड से उनके सर पर प्रहार कर जख्मी कर दिया।जब उनके भाई श्याम बहादुर सिंह,भाभी कांति देवी,भतीजा सूरज कुमार,दीपक ,रंजेश बचाने आया तो उन सब को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




Recent Comments