बैकुंठपुर। स्थानीय थाना परिसर में मंगलवार को बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उक्त मौके पर कौमी एकता एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। बैठक में सीओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार के अलावे कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।