बैकुंठपुर।
स्थानीय थाने के गेनाडाबर गांव में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के हाकिम राय ने दस लोगों के खिलाफ फरसा मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। मारपीट के दौरान बचाने गए बेटा बीरबल राय, सुमित कुमार तथा अमित कुमार को भी धारदार हथियार के प्रहार से घायल कर दिया गया। इस दौरान गले से 60 हजार रुपए मूल्य की सोने की चेन छीन ली गई। वहीं दूसरे पक्ष के वीरेंद्र राय ने छह लोगों के खिलाफ धारदार हथियार से मारपीट करने व गले से सोने की चेन छीनने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि काउंटर केस के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।