धनौती ओपी के पचौरा गांव की है घटना


✍️परवेज अख्तर/सीवान.

रविवार की संध्या धनौती ओपी थाना क्षेत्र के पचौरा गांव में पटाखा जलाने को ले दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इस मामले में दोनो पक्षो के लोगो ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. एक पक्ष कमलेश साह ने तीन लोगों को नामजद जरुरते हुए अपने आवेदन में कहा है कि मेरा पुत्र पटाखा जला रहा था. इसी को ले तीन लोग गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. बचाव में मेरा पुत्र डीसी कुमार व पत्नी मुन्नी देवी आये तो उन्हें भी उनलोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष ने असलम अंसारी ने अपने आवेदन में तीन लोगों को नामजद करते हुए कहा है. मैं शौच के लिए जा रहा था तभी डीसी कुमार ने मेरे शरीर पर पटाखा फेंक दिया. पूछने पर उन लोगों ने गली देते हुए मेरे साथ मारपीट करने लगे मेरे  बचाव में आये सुबुकतारा घयाल हो गयी. सूचना पर ओलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी. सभी घायलों को स्थानीय लोगो ने इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया