खलपुरा मे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के लिए जलभरी

डोरीगंज(सारण):
“””””””””””
सदर प्रखण्ड के खलपुरा गाँव मे रामानुज सेवा समिति के तत्वावधान मे श्री त्रिदण्डी स्वामी के परम शिष्य स्वामी गोपालाचार्य बेदान्तमार्तण्ड के चतुर्मास्य व्रत की समाप्ति के उपलक्ष्य मे महालक्ष्मी नारायण यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है ।
इसी उपलक्ष्य मे जलभरी की गयी जिसमे सैकरों की संख्या मे नर नारी श्रधालु बैंड बाजे , हाथी , घोड़े के साथ गंगा नदी मे जलभरी की ।
आयोजन समिति के शत्रुघ्न सिंह , शैलेश सिंह , विपिन सिंह , मुखिया अजय सिंह , गौतम सिंह , संतोष सिंह , शशि सिंह , लोकनाथ सिंह , मंटु सिंह ने बताया की जलभरी के साथ यज्ञ की शुरुआत हो गयी है ।
यह यज्ञ 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा जिसमे प्रसिद्ध संतो के द्वारा प्रवचन , सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रामलीला कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । यज्ञ की समाप्ति पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा ।




Recent Comments