रवि महोत्सव मे किसानों को दी गयी तकनीकी जानकारी
डोरीगंज/सारण -:
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के ई- किसान भवन मे रवि महोत्सव का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का उदघाटन सदर बीडीओ रमन सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन मे किसानों को नई – नई तकनीक अपनानें की सलाह दी जिससे की किसानों को कम लागत मे अधिक उपज , पैदावार कर दुगना लाभ मिल सके ।
वही अपने संबोधन मे प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी चन्द्रकिशोर पासवान ने किसानों को जिरों टिलेज पद्धति से खेती करने की सलाह दी ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से कृषि समन्वयक सुनिल सिंह , केशव सिंह , राजाराम राय , हेमन्त कुमार सिंह सहित सभी किसान सलाहकार एवं सैकड़ों किसान उपस्थित थे ।




Recent Comments