
संत धरणी दास की 53 वीं पुण्यतिथि पर भंडारा आयोजित

मांझी(सारण) : प्रसिद्ध संत धरणी दास की 53 वीं पुण्यतिथि बृहद भंडारे के साथ स्थानीय सन्त धरणी दास मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई।

भंडारे में बलिया के फेफना के सन्त सुखदेव दास,श्याम सुंदर दास(एकमा) देव् कुमार दास(वाराणसी),दीनबंधु दास(डोरीगंज), रामप्रिय दास (रामघाट),पतइया बाबा, श्री राम गिरी, त्रिभुअन दास,रामायण तिवारी,भागवत तिवारी तथा नागेन्द्र ठाकुर सहित दर्जनों संत महात्माओं ने भाग लिया।इस अवसर पर घनश्याम ओझा चन्द्रमा सिंह बीरबल गिरी तथा योगेन्द्र गिरी ने भजन प्रस्तुत कर स्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। तबले पर अशोक सिंह ने संगत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित होकर धरणी बाबा के कृतित्व पर प्रकाश डाला। मालूम हो कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध सन्त धरणी दास वर्ष 1965 में ब्रहलीन हुए थे। आज भी लोग उनकी त्याग तपस्या की बखूबी चर्चा करते हैं। समारोह का संचालन सन्त वासुदेव दास ने किया।




Recent Comments