
गोपालगंज:- कुचायकोट प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेरपुर में देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री व गृहमंत्री भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया. शेरपुर स्कूल के छात्रों के द्वारा प्रभात फेरी निकालकर सरदार पटेल अमर रहें का नारा लगाया गया. वहीं प्रभातफेरी के बाद विद्यालय परिसर में सरदार पटेल के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया.इस दौरान शिक्षको ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला हेडमास्टर जितेंद्र कुमार ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्होंने आजादी के बाद 562 रियासतों का एकीकरण कर भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया. हैदराबाद के निजाम को भी सरदार पटेल ने सबक सिखाने का काम किया था. जिससे हैदराबाद आज भारत का अभिन्न अंग है.अखण्ड भारत के परिकल्पना को उन्होंने ही साकार किया. बारदोली किसान आंदोलन की सफलता के बाद महिलाओं ने उन्हें सरदार की उपाधि दी थी.जयंती के अवसर पर छात्रों ने भी उनके बारे में भाषण दिया मौके शिक्षक मीना देवी, रीता कुमारी, धर्मनाथ द्विवेदी, बब्लू कुमार, दिनेश कुमार चंदा कुमारी अमरावती देवी सहित छात्र-छात्राएं गणमान्य व अभिभावक मौजूद थे .




Recent Comments