दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
आगलगी में एक 10 वर्षीय बालक सहित दो घर जलकर राख
योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के हथिया पंचायत स्थित संग्रामपुर चोरही बाजार वार्ड संख्या 4 में शुक्रवार की रात अचानक आग लगने से सुकट राम के घर में रखे सभी गृहपयोगी समानों के साथ-साथ सुकट राम का एक 10 वर्षीय पुत्र पवन कुमार की मौत हो गई है।घटना की खबर सुनते ही स्थानीय थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल मौके पर पहुचकर पीड़ित परिवार को संतावना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भ
अगलगी में तीर घर जले ,एक बच्चे की मौत, लाखों की संपत्ति राख
योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के चोरही बरियारपुर में शुक्रवार की रात्रि लगी अगलगी से रामनाथ राम,सुकट राम व शंभू का घर और घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, नगदी आदि जल कर खाक हो गया।वही अगलगी मे सुकट राम का सात वर्षीय पुत्र पवन कुमार भी अगलगी का शिकार हो गया।हालाकी अगलगी के कारण के बारे मे अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।बताया जाता है कि रामनाथ राम की घर से उठी आग की लपट देख जब अगल बगल के ग्रामीण कुछ कर पाते तब तक आग की लपटो ने दो और घरों को भी अपने आगोश में ले लिया।किसी तरह गृह स्वामीयो ने अपने बाल बच्चों के साथ जान बचाकर भागने में सफल हुए।लेकिन सुकट राम ने अपने सात वर्षीय बच्चे को अगलगी में खो दिया वही घर में रखा हुआ सारा संपत्ति आग के हवाले हो गया। अगलगी की सूचना पर थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।इधर स्थानीय लोगो ने प्रशासन से अविलंब राहत की मांग की है। अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को भेज जांच कर अग्नि पीड़ितों के बीच अभिलंब राहत सामग्री देने की आश्वासन दी। हर तरफ चीख, चीत्कार, आखों के सामने जलकर राख हुवा घर का लाल,खत्म हुई जीवन की कमाई रात मे हुई अगलगी की घटना के कारण बच्चे की मौत के बाद पिडी़त परीवार में कोहराम मचा है। मृत बच्चा पवन की मां, पिता,बहन और भाई दहाड़ मार कर रो रहे थे और भगवान से पूछ रहे थे की हे भगवान तूने यह क्या किया । वही अगलगी में घर गंवा चुके पीड़ित परिवार भी दहाड़ मारकर रो रहे थे।अगलगी से पिडी़त परिवार के आशियाने उजड़ गए हैं।परिवार के लोगों में कोहराम मचा है। स्थानीय लोग स्थिति को संभालने में जुटे हैं।