●एक माह का वेतन निर्गत करने की पहले ही कर चुके हैं घोषणा

छपरा. वैश्विक कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में केंद्र और राज्य सरकार इससे निपटने के तमाम जरुरी प्रयास कर रहा है. हम सब का भी यह कर्तव्य और जिम्मेवारी है कि इस आपदा की घड़ी में एकजुट होकर इससे लड़ने में सरकार के हर प्रयास का अपने स्तर से साथ दें.
विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा की विधायक निधि से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में पैसा देने के प्रावधान की घोषणा होते ही अपने पूर्व में किए गए वादे के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री जी एवं उपमुख्यमंत्री जी के आह्वाहन को मजबूत करते हुए अपने स्थानीय विधायक निधि से छपरा विधानसभा के लोगों के लिए 50 लाख की राशि विभिन्न सामग्री मास्क, सेनिटाइज़र, हैंड ग्लब्स, हैंड वाश थर्मल स्कैनर खरीदने एवं सदर अस्पताल की आधुनिकता सेवा बढ़ाने के लिए देने की घोषणा करता हूँ.
मेरी अपील है कि आइए हम सभी इस महामारी से एकजुट होकर निपटे.
उन्होंने कहा कि आपदा के इस समय मे हम सभी को एक होकर लड़ना है। राज्य सरकार व प्रधानमंत्री जी के लॉक डाउन का पालन करना है।उन्होंने लोगों से अपने घरों में रहने की अपील करते हुए कहा है कि अपनी साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है.जहाँ तक हो सके लोग अपने घरों में रहे ये बहुत कठिन दौर है देश के लिए. विधायक ने कहा की चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ,मीडियाकर्मी, पुलिस का कार्य आज बहुत कठिन और ख़तरनाक है जो अपनी सेहत की चिंता किए बिना लगे है हमारी सेवा में, इसलिए हमारा कर्त्वय है की हम भी घरों में रहकर इनकी मदद करे.मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विश्व व्यापी संकट का अंत होकर रहेगा.