●सांसदों व विधायकों द्वारा कोरोना को लेकर निर्गत राशि से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में मिलेगी में मदद

छपरा. कोरोना के लिए उभरे संकट में वैश्विक देश के कई क्षेत्रों के हस्तियों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।वहीं चार रोज पहले से सोशल साइट पर सांसद व विधायक मद से भी मदद मिले, इसके लिए भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह सेंगर द्वारा एक मुहिम चलाया जा रहा था और अब इसके लिए बिहार के ढ़ाई दर्जन के आसपास सांसदों ने अपने मद से करोड़ो रूपये की राशि निर्गत करने का निर्णय ले चुके हैं।वहीं कई विधायक भी अपने मद से फंडिंग शुरू कर दिए हैं।इसको लेकर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा कि हमने इसके लिए चार रोज पहले मुहिम शुरू किया था।जिसका कई सांसदों और विधायकों ने आगे आकर समर्थन में राशि निर्गत करने की पेशकश की।लेकिन दो दिनों तक नियमावली का हवाला देकर उहापोह बनाया गया।लेकिन अब केंद और बिहार की राज्य सरकार ने आज की परिपेक्ष्य में इसकी जरूरत समझ नियमों में बदलाव कर दिया है।जिससे सांसदों और विधायकों द्वारा कोरोना से निपटने के लिए निर्गत राशि का उपयोग स्वास्थ सेवाओं को बेहतर बनाने में किया जा सकेगा।उन्होंने उम्मीद जताया कि आने वाले समय में उक्त राशि से स्वास्थ्य सेवा बेहतर करने के लिए बहुत ही बढ़िया इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो सकता है।
–/—




Recent Comments