अवतार नगर मे विवाहिता की हत्या-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण):
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के हराजी गांव में एक महिला की हत्या कर शव गायब करने का मामला प्रकाश में आया है । इस संबंध में महिला की मां गड़खा थाना क्षेत्र के महमदा निवासी सीता देवी ने अवतार नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतू लिखित आवेदन दिया है। जिसमें बताया है कि दस वर्ष पूर्व मेरी बेटी फूला कुमारी की शादी हराजी निवासी मोती राय के पुत्र विनोद राय से हुआ था। शादी के कुछ महीने बाद से ही मेरी बेटी के साथ मारपीट किया करते थे। जिसमें हमारी लड़की को वे लोग नापसंद करने की बात कहा करते थे। आज सुबह मेरे दामाद विनोद राय फोन पर खबर दिये कि आपकी बेटी की मृत्यु हो गयी है। जिसकी सूचना पर हराजी आये तो मेरी बेटी का शव भी नहीं था। शव गायब देख हत्या की आशंका हुई। जिसको ले दामाद विनोद राय, मोती राय, मथुरा राय, सास व गोतनी को नामजद अभियुक्त बना अपनी बेटी की हत्या करने व उसके शव को गायब करने का आरोप लगाया है । थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।