उद्भेदन : छपरा में जाली नोटों के धंधा में संलिप्त गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, पांच लाख पचीस हजार रूपये का करेंसी नोट भी बरामद

छपर : जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के भकुरा भिट्थी गांव में जाली नोटों का धंधा कर रहे गिरोह का उद्भेदन पुलिस अधीक्षक हरी किशोर राय ने प्रेस वार्ता कर किया|श्री राय ने पत्रकारो का बताया कि बनियापुर थाना क्षेत्र के भकुरा भिठी में जाली नोटों का कारोबार कुछ लोग चला रहे थे जिसकी गुप्त सूचना पर एस आई टी टीम गठित कर छापे मारी की गई। जिसमें पाँच लोगो को गिरफ्तार किया गया। वही इनके साथ 5 लाख 25 हजार जाली नोटों को भी जप्त किया गया साथ में जाली नोट छापने के प्रिंटिंग मशीन, इंक , प्रिंटर सहित अन्य कागजात भी जप्त किया गया हैं| बताया जा रहा हैं कि 50 रूपये से लेकर 2000 के जाली नोटों की छपाई होती थी। जिसका सरगना मास्टर माइंड चन्दन कुमार हैं । जो नोटों के कारोबार में पहले भी जेल जा चुका हैं। जो इस जाली नोटों का कारोबार असम औऱ बंगाल से लेकर उत्तर प्रदेश तक का इनका धंधा चलता था। जो 40 प्रतिशत के हिसाब से कारोबारी छोटे छोटे बाजारों में खपत करते थे। बताया ये भी जा रहा हैं कि ये सारे नोटों को लोक सभा के चुनाव में खपाने की मंशा थी।

गिरफ्तार पांच लोगों में ये हैं शामिल-

रिविलगंज थाना क्षेत्र के धीरज कुमार , नीरज कुमार , महेंद्र कुमार औऱ संतोष कुमार , बनिया पुर थाना क्षेत्र के भकुरा भिठी गाव चंदन कुमार का नाम शामिल हैं