पानापुर (सारण)गुरुवार को पानापुर परियोजना अन्तर्गत धेनुकी पंचायत के वार्ड संख्या 7 में सेविका पद  के चयन हेतु विशेष आमसभा का आयोजन किया गया . विशेष आमसभा में जुली कुमारी सेविका पद पर चयनित हुई . बीडीओ मो . सज्जाद के उपस्थिति में आयोजित इस विशेष आमसभा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय थाने के एएसआई अमरेंद्र कुमार के साथ पुलिस बल के जवान मौजूद थे . महिला पर्यवेक्षिका माला कुमारी एवं बीडीओ मो.सज्जाद ने चयनित जुली कुमारी को  चयन पत्र सौंपा . मालूम हो  कि इस वार्ड  में इसके पूर्व दो आमसभा तथा एक विशेष आमसभा का आयोजन किया गया था लेकिन हंगामे  के कारण चयन प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सका था .