औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान के कलमबंद हड़ताल पर रहे कर्मियों ने किया प्रदर्शन
मढ़ौरा. स्थानीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में हड़ताली कर्मियों ने अपनी मांगो के समर्थन में प्रदर्शन किया। गुरुवार कों पांच सूत्री मांगो पर अडिग रहने की घोषणा करते हुए दर्जनो कर्मियों ने धरना और प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों की पांच सूत्री मांगो के समर्थन में हड़ताल कर रहे 130 कर्मियों के निलंबन और अन्य कर्मियों से पूछा गया स्पष्टीकरण वापस लेने कों कहा गया। वहीं अपनी पांच सूत्री मांग के समर्थन में कलमबंद हड़ताल ज़ारी रखने का निर्णय लिया गया। हड़ताल कर रहे कर्मियों का नेतृत्व कर रहे गुलाब चंद ने कहा की अपनी मांग पर हड़ताली क्रमिक अडिग है।