छपरा।बनियापुर प्रखंड के कराह गांव के एक व्यक्ति और हरपुर का टोला में कुछ व्यक्ति, दरियापुर प्रखंड के ग्राम-सुल्तानपुर में एक व्यक्ति, रिविलगंज प्रखंड के ग्राम-इनई में एक व्यक्ति, लहलादपुर प्रखंड के ग्राम-तेलछा में एक व्यक्ति, एकमा प्रखंड के ग्राम-देकुली में कुछ व्यक्ति, मशरख प्रखंड के ग्राम-बंगरा तख्त का टोला में एक व्यक्ति, पानापुर प्रखंड में ग्राम-मोरेया पूरब टोला में एक व्यक्ति, दिघवारा प्रखंड के अंतर्गत ग्राम-हेमतपुर एवं ग्राम-सैदपुर में एक-एक व्यक्ति के कोरोना वाइरस से संक्रमित होने की सूचना पर जिलाधिकारी डॉ निलेष रामचन्द्र देवरे के निर्देश के आलोक में प्रत्यके सक्रंमित स्थल के आसपास का क्षेत्र माइक्रो कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। माइक्रो कंटेन्मेंट जोन में किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र से न तो बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी और न ही किसी व्यक्ति को बाहर से अंदर आने की इजाजत दी जाएगी।जिलाधिकारी के द्वारा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि समस्त आवागमन मार्गां को संबंधित मुखिया, वार्ड सदस्य एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पूर्णतः लॉक करते हुए आवागमन अवरुद्ध कर देगें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा माइक्रो कंटेन्मेंट जोन से बाहर पलायन किया जाता है अथवा बाहर से अंदर प्रवेश किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कारर्वाई की जाय। जिलाधिकारी के द्वारा घाेषित किये गये माइक्राे कंटेन्मेंटजोन काे सेनेटाइज करने का निर्देश डॉ. दिलीप कुमार सिंह, जिला वैक्टर बॉर्न रोग नियंत्रण पदाधिकारी को दिया गया है।