
वाराणसी, 04 अगस्त, 2026: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा (IRPFS) के अधिकारी पंकज चुघ ने शुक्रवार को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया है।श्री चुघ वर्ष 2013 बैच के संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा चयनित ग्रुप ‘ए’ के अधिकारी हैं और उनके पास मानव संसाधन (MBA) में उच्च शैक्षणिक डिग्री है। उन्होंने 7 सितंबर 2015 को रेलवे सुरक्षा बल में अपनी नियमित सेवाएं शुरू की थीं।अपने अब तक के कार्यकाल में श्री चुघ ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में सहायक सुरक्षा आयुक्त, उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में सुरक्षा आयुक्त और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के रूप में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे चुके हैं। रेलवे सुरक्षा और संरक्षा के क्षेत्र में उनका लंबा और समृद्ध अनुभव रहा है।वाराणसी मंडल में उनके कार्यभार संभालने के बाद रेलवे स्टेशनों, परिसरों और चलती ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद है। उनके नेतृत्व में यात्रियों की पुख्ता सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, महिला व बाल सुरक्षा, और रेलवे संपत्ति की हिफाजत से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी। अपनी कार्यकुशलता के कारण श्री चुघ पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक हिमांशु राव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है।




Recent Comments