माँझी। मुख्यमंत्री नल जल योजना में अनुरक्षण के पद पर मनोनयन के अधिकार की मांग की मांग को लेकर वार्ड सचिवों ने प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में अपनी मांग के समर्थन में वार्ड सचिवों ने प्रखंड कार्यालय को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यह कहा गया है कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना को संचालित करने के लिए अनुरक्षक का चयन करना है। पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव ने अनुरक्षण के मनोनयन की जिम्मेवारी वार्ड सचिवों को देने का आदेश भी निर्गत किया था परंतु उस आदेश पर अबतक अमल नही किया गया। प्रदर्शन में उप प्रमुख राकेश राय वार्ड सचिव के प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार अभिनव कुमार सिंह गुड्डू कुमार सिंह अर्जुन कुमार सत्येंद्र यादव आदि दर्जनों वार्ड सचिव शामिल थे।