सारण में शराब तस्कर धंधे से नहीं आ रहे है बाज,फिर शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

मांझी(सारण) : मांझी पुलिस ने बलिया मोड़ से शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही तस्करी में उपयोग होने वाली एक स्कार्पियो सहित दो मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। गिरफ्तार तस्करों में दिघवारा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी मोहम्मद दानिस, रिविलगंज थाना क्षेत्र के समसुदीन चन्दन कुमार दाउदपुर थाना क्षेत्र के बनवार बंगार गांव निवासी भोला कुमार तथा रवि कुमार बताये जाते है। थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी शराब के तस्कर शराब लेकर आ रहे है। सूचना मिलते ही बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग लगया गया। वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो तथा दो मोटरसाइकिल को पकड़ा गया। पकड़े गये वाहनों से 37 कार्टून वियर बरामद किया गया। बरामद शराब की मात्रा 444 लीटर बतायी जाती है। गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध नयी उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।