केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने छपरा में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत 2785 करोड़ की योजनाओ क़ा किया शिलान्यास

छपरा : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने छपरा के राजेंद्र स्टेडयम से बिहार में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत 2785 करोड़ की लागत से 14 परियोजनाओं के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग की 12 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज देश एक कुशल नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर है. हमरी सरकार देश के तसवीर को बदलना चाहती है. गंगा को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य अगले 13 माह में पूरा कर लिया जायेगा. आज विकास कार्य से जुड़ी जो भी योजनाएं हैं उनकी गति बढ़ी है. बिहार में पिछले 50 वर्षों में जो कार्य नही हुआ वह हमारी सरकार ने पांच वर्षों में कर दिखाया है. आज जो भी सड़कें बन रही हैं वह आने वाले तीन पीढ़ियों तक टिकाऊ रहेंगी।इस कड़ी में अब जिलेवासियों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर ध्यान देते हुए स्थानीय सांसद सह भारतीय जनता पार्टी के राष्टीय प्रवकता राजीव प्रताप रुडी ने मरिजों को अस्पताल लाने व लेजाने के लिए सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से सांसद पंचायत एम्बुलेंस सेवा की शुरूआत की है। शुरूआत में मंगलवार को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित जीपीएस युक्त 42 एम्बुलेंस सारण के विभिन्न पंचायतों में वितरित किये जायेंगे।

इसके पूर्व भी सांसद ने पन्द्रह एम्बूलेंस की व्यवस्था की थी, जिसे सन 2015 में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंति की पूर्व संध्या पर जिले को समर्पित किया गया था। मानवता की सेवा के लिए समर्पित इन वाहनों का संचालन जिला स्वास्थ्य समिति के सहयोग से पंचायत संस्था द्वारा किया जायेगा। राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के पथ निर्माण विभाग के श्री नंदकिशोर यादव रहे जहां एम्बूलेंस को जिलावासियों को समर्पित किया गया।इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मंत्री नंद किशोर यादव, सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, विधायक मिथिलेश तिवारी, सीएन गुप्ता, शत्रुघ्न तिवारी, जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण , पूर्व विधायक विनय सिंह, मंटू सिंह, भाजपा नेता मनोज सिंह, राकेश सिंह , जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ़ आलम राजू , जदयू के वरीय नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य थे।

छपरा – मुजफ्फरपुर एनएच 102 क़ा भी हुआ लोकार्पण : छपरा शहर के राजेन्द्र स्टेडियम मे आयोजित समारोह मे भारत सरकार के परिवहन मंत्री नितिन गडगरी ने कई योजनाओं क़ा उद्घाटन व शिलान्यास के मौके पर गुरुवार कों समारोह स्थल से ही छपरा-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 102 क़ा लोकार्पण किया। जिसक़ा निर्माण व जीर्णोद्धार पर 397 करोड़ 27 लाख रूपये खर्च किया गया है।जिसका निर्माण भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा कराया गया है। छपरा से रेवाघाट होकर मुजफ्फरपुर तक दों लेन मे बनी एन एच के जीर्णोद्धार के भी कार्य कराए गये है। जिसमें पुल पुलिया के साथ दों ब्यस्तम बाजारों के पास बाइपास क़ा निर्माण हुआ है। जिसमें एक गरखा बाजार 3. 47 किलोमीटर और मकेर बाजार मे 2.55 किलोमीटर बाईपास क़ा निर्माण भी शामिल है। इस एन एच की छपरा से रेवाघाट की दूरी 37.63 किलोमीटर जबकी रेगाघाट से मुजफ्फरपुर की दूरी 36.54 किलोमीटर है। दों जिलों के लोगो के लिए सुगम होगा।