
पानापुर (सारण ) प्रखंड के महम्मदपुर पंचायत की पूर्व बीडीसी एवं भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामज्ञास चौरसिया की पत्नी गिरजा देवी की सोमवार की सुबह पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी. लगभग 68 वर्षीया गिरजा देवी की शनिवार को अचानक तबीयत खराब हो गयी. परिजन उन्हें इलाज के लिए छपरा लें गये जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. पटना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गयी. उनके निधन की खबर मिलते ही प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. जिलापार्षद रत्नेश कुमार भास्कर, पूर्वमुखिया अनिल कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उनके घर पहुंचे एवं शोक संतप्त परिजनों कों ढाढ़स बंधाया. उनके निधन पर महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, तरैया विधायक सह बिहार विधानसभा में याचिका समिति के सभापति जनक सिंह,जिलापार्षद रत्नेश कुमार भास्कर, पूर्व जिलापार्षद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह उर्फ मुनचुन सिंह, मनोज कुमार गिरी,भाजपा उतरी मंडल के अध्यक्ष कन्हैया पंडित, दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, सुरेंद्र पंडित, उमेश सिंह कुशवाहा, महम्मदपुर पंचायत के मुखिया जलेश्वर मांझी, पूर्व मुखिया अनिल कुमार, सरपंच सुरेश राम, बीडीसी प्रतिनिधि सालिक परदेशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने गहरी संवेदना व्यक्त किया है.




Recent Comments