
छपरा राजेन्द्र कॉलेज रसायन शास्त्र के पूर्व प्राध्यापक प्रो टीएन सहाय लगभग 100 वर्ष की उम्र में दुनिया छोड़ गए। उनके निधन की खबर जैसे ही लोगों को हुई शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। प्रो सहाय के निधन की खबर मिलने पर राजेन्द्र कॉलेज परिवार ने उनके आवास पर पहुँच कर उनके परिजनों को सांत्वना दीं। देश की आजादी के समय फिरंगिया गीत लिखने वाले राजेन्द्र कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा के कार्यकाल में प्रो सहाय ने सन 1952 में प्राध्यापक के रूप में जॉइन किये थे। वे 1988 में राजेंद्र कॉलेज रसायन शास्त्र विभाग में विभागाध्यक्ष की जिम्मेवारी संभाले थे तथा 1990 में वे सेवा से अवकाश प्राप्त किये थे। वे अपने पीछे शिक्षा की एक लंबी विरासत छोड़ गए हैं। एक कुशल प्राध्यापक के रूप में वे सदैव लोगों के जेहन में जिंदा रहेंगे। अपने समय मे शाही, सहाय एवं सन्याल की तिकड़ी रसायन शास्त्र की दुनिया मे देश व प्रदेश में चर्चित थीं। प्रो सहाय का नाम फिजिकल केमिस्ट्री के नामचीन प्राध्यापकों की सूचि में अंकित हैं। उनके दो पुत्र एवं एक पुत्री हैं। प्रो सहाय के निधन पर राजेन्द्र कॉलेज एलुमनाई एसोशिएशन ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। राजेन्द्र कॉलेज के प्राचार्य प्रो संजय कुमार ने कहा कि कॉलेज की गरिमा को आगे बढ़ाने में प्रो सहाय जैसे प्राध्यापकों का अहम योगदान रहा है। कॉलेज परिवार दिवंगत प्राध्यापक के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता है। प्रो सहाय के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में प्रो पूनम सिंह, प्रो अशोक कुमार सिन्हा, प्रो संजय कुमार, डॉ प्रशांत कुमार सिंह, डॉ सुनील प्रसाद, डॉ मृणाल चंद्रा, डॉ विकास कुमार, डॉ रूपम कुमारी, हरिहर मोहन सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक कर्मी ने शोक व्यक्त किया।




Recent Comments