छपरा (सारण)। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर की प्रचंड जीत से यह साबित हो गया है कि लोग अब शिक्षा, रोजगार और पलायन जैसे गंभीर मूद्दों पर गंभीर हैं।ये बातें जनसुराज पार्टी के वरिष्ठ संस्थापक सदस्य प्रमोद सिंह टुन्ना ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पारंपरिक पार्टियों और नारों से लोगों का मोहभंग हो चुका है।चुनाव परिणाम बताता है कि बिहार ने जाति और धर्म की राजनीति को ध्वस्त कर एक नया विकल्प ढ़ूढ़ निकाला है।पहली बार बांकीपुर में लोगों ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर शिक्षा,रोजगार और पलायन के मूद्दों पर भरपूर मतदान किया तथा जूमलेबाजों को चुनावी मैदान में धूल चटाया।
श्री टुन्ना ने कहा कि इस चुनाव में पेपर लीक से लेकर चढ़ावा चोरी जैसे राष्ट्रिय मूद्दे से लेकर प्रादेशिक स्तर पर जनमत के साथ धोखाधड़ी का मामला भी जनसुराज के लिए विजय का कारण बना। प्रशांत किशोर के रुप में बिहार के लोगों को नया विकल्प मिला है।लोग शिक्षा, रोजगार और पलायन की दयनीय स्थिति से निपटने को ही जनसुराज की ओर मुखातिब हो रहें हैं।