ऑटो एवं बाइक की टक्कर मे दोनो वाहन चालक जख्मी , बाइक चालक पीएमसीएच रेफर
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण)-:
“”””””””””
अवतारनगर थानाक्षेत्र के पटना मुख्यमार्ग स्थित गोराईपुर के समीप सवारी लदी एक ऑटो व बाईक सवार के बीच हुई टक्कर की घटना मे बाईक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे दिघवारा एपीएमसी से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिए जाने की सूचना है
वही ऑटो चालक को भी गंभीर चोटे आई है ऑटो चालक एक पैर से गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है घटना शुक्रवार रात 10 बजे की बताई जा रही है
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि अवतारनगर थानाक्षेत्र के झौवा गाँव निवासी बिजली मिस्त्री बिहारी साह बाईक से अपने घर आ रहे थे जिनके आगे दिघवारा से सवारी लोड कर छपरा के लिए एक ऑटो भी चली आ रही थी इसी बीच गोराईपुर के समीप सवारी उतारने के लिए ऑटो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिसके पीछे से आ रहे बाईक सवार बिजली मिस्त्री की बाईक ऑटो से जा टकराई जिस घटना मे बाइक सवार बिजली मिस्त्री बिहारी साह गंभीर रूप से जख्मी हो गए वही संठा गाँव निवासी ऑटो चालक बच्चन राय का एक पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया घटना की सूचना पर दलबल के साथ मौके पर पहुंच अवतारनगर पुलिस जख्मी बाईक सवार को लेकर दिघवारा एपीएचसी मे भर्ती कराया जहाँ जख्मी की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने बेहतर ईलाज हेतु पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया वही घायल ऑटो चालक का उपचार स्थानीय किसी नर्सिग होम मे कराया जा रहा है ।