गोपालगंज : ट्रक समेत 4843 लीटर शराब बरामद , दो शराब तस्कर गिरफ्तार

राज श्रीवास्तव
गोपालगंज:—- जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के समीप एनएच 28 पर वाहन वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने ट्रक द्वार लाये जा रहे शराब की बड़ी खेप को पकड़ लिया। पुलिस ने इस दौरान 4843 लीटर शराब के साथ दो कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया। साथ हीं जिस ट्रक से शराब की तस्करी की जा रही थी उसे भी जब्त कर लिया गया है। महम्मदपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया की गुप्त सूचना मिलने के बाद गोपालगंज एसपी रविरंजन कुमार ने वाहन जांच करने के लिए महम्मदपुर थाने को निर्देश दिया। निर्देश मिलते ही थानाध्यक्ष अपने दल-बल के साथ गोपालपुर गांव के समीप एनएच 28 पर वाहन वाहन जांच करने लगें। इसी दौरान संदेह होने पर एक ट्रक को रोका गया। जब ट्रक की तलाशी ली गयी तब ट्रक से 4843 लीटर शराब बरामद हुआ। ट्रक से शराब बरामद होते ही शराब समेत ट्रक को जब्त करते हुए ट्रक से चालक एवं सह-चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार धंधेबाज पंजाब के अमृतसर जिले के चकमा थाना के हेतमपुरा गांव के जगजीत सिंह व जगदीप सिंह हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार धंधेबाजों से पूछताछ के बाद उन्होंने बताया की वे पंजाब से मुजफ्फपुर शराब तस्करी करने के लिए लेकर जा रहे थे।




Recent Comments