डोरीगंज मे बालू लदें तीन नाव एवं एक ट्रक जप्त , आठ मजदूर गिरफ्तार-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण)-:
“””””””””””
स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगा सोन तिनमुहानी पर खनन विभाग एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी मे तीन बालु लदें नाव को जप्त किया गया है साथ ही नाव पर से आठ मजदूर को भी गिरफ्तार किया गया है ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि गंगा नदी मे खनन पदाधिकारी उधव जी के नेतृत्व मे बोट से की गयी छापेमारी मे तीन बालु लदें नाव को जप्त किया गया है साथ ही मौके से आठ नाव मजदूर को भी गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तार मजदूर मुन्ना राय , ललन राय , अनिल राय , कृष्णा राय , विजय राय , किसमिस राय , सुखनन्दन राय , स्थानीय थाना क्षेत्र के रायपुर बिंदगावा के निवासी है वही एक अन्य गिरफ्तार मजदूर भोला राय, भोजपुर जिले के नयका टोला निवासी बताया
जाता है । जिनपर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया ।
वही स्थानीय पुलिस द्वारा सुचना पर की गयी छापेमारी मे आरा छपरा पुल के दक्षिणी छोड़ से एक बालु लदें ट्रक को जप्त किया गया है वही मौके से पुलिस को देख चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया ।
ट्रक को जप्त कर ट्रक के मालिक एवं चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है ।