
सरण/तरैया
थाना क्षेत्र के भटगाई गांव निवासी सबइंस्पेक्टर शिवनारायण राम का ट्रेनिग के दौरान छत्तीसगढ़ के विजयपुर में मौत हो गई है।मृतक जवान छत्तीसगढ़ के विजयपुर में सबइंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत था।जवान की मौत की सूचना सीआरपीएफ के पदाधिकारियों ने मृतक के पुत्र को दिया।मृत जवान को एक पुत्र व दो पुत्री है।जिसमें दो पुत्री रेखा कुमारी व किरण कुमारी की शादी हो गया है।वही पुत्र चंदन कुमार बीए पार्ट टू में पढ़ाई कर रहा है।मृत जवान के पुत्र ने बताया कि मैं ढ़ाई महीने का था उसी समय मेरी मां की मौत हो गई थी।अब मेरे पिता की साया मेरे सिर से उठ गया।मृत सबइंस्पेक्टर का शव गुरुवार को उसके पैतृक घर पर पहुँचेगा।




Recent Comments