“न्यूज फैक्ट” के द्वितीय वर्षगांठ समारोह में महान विभूतियों के साथ आर. आर. सहाय नोबल क्विज़ कांटेस्ट के 32 विजेता हुये पुरस्कृत◆ “आ, अब लौट चलें जन-पत्रककारिता की ओर” में वरिष्ठ पत्रकारों ने रखे अपने विचाररिपोर्ट : के. के. सिंह सेंगर,छपरा (सारण) : न्यूज़ पोर्टल “न्यूज फैक्ट” (www.newsfact.in) के द्वितीय वर्षगाँठ के अवसर पर शुक्रवार को शहर स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम के सभागार में विभिन्न क्षेत्रों में उलेखनीय योगदान के लिए एक सैकड़ा से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर आएके मिशन छपरा के सचिव स्वामी अतिदेवानंद महाराज, रघुरोशनी मीडिया प्राईवेट लिमिटेड की अध्यक्षा बी मीरा,
एमडी चंदन कुमार, सीईओ कौस्तुभ निहाल आदि ने संयुक्त रुप से किया। इसके बाद दर्शिका पांडेय ने भजन “हे राम तू ..। ” व कशिश ने गीत “ये मोह मोह के धागे..” की प्रस्तुति की।
आगत अतिथियों का स्वागत प्रख्यात रंगकर्मी व अधिवक्ता विपिन विहारी श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। मंच का संचालन रंगकर्मी व संगीत शिक्षिका कंचन बाला ने किया। इस दौरान एक स्मारिका का भी लोकार्पण हुआ।इसके बाद तकनीकी सत्र में आयोजित राष्ट्रीय विमर्श- “आ, अब लौट चलें जन-पत्रककारिता की ओर” को वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार आनंद कौशल, एनयूजेआई के प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार राकेश प्रवीर, वरिष्ठ पत्रकार डॉ एचके वर्मा, डॉ लालबाबू यादव, समाजसेवी व डब्ल्यूजेएआई के संरक्षक रजनीकांत पाठक व पंकज मिश्रा ने संबोधित किया। इस तकनीकी सत्र की अध्यक्षता विधान पार्षद डॉ वीरेंद्र नारायण यादव व संचालन न्यूज फैक्ट के प्रधान संपादक अमित रंजन ने किया।
इस अवसर पर हाल ही में संपन्न हुई आर. आर. सहाय नोबल क्विज़ कांटेस्ट के विजेताओं व 32 प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का भी वितरण किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक व नृत्य के कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति की गई।भोजनावकाश के बाद शुरू हुए उतरार्द्ध सत्र में विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट सेवाओं के लिए व्यक्तियों व संगठनों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें गेस्ट ऑफ ऑनर, सारण विभूति, सारण गौरव, सारण श्री, सारण प्रगति सम्मान, सफर के साथी सम्मान, सारण कला सम्मान, क्विज कांटेस्ट अस्सिटेंस अवार्ड, न्यूज फैक्ट एवार्ड, राजकुमार गुप्ता सम्मान, सद्गुरु श्री बच्चा पांडेय सम्मान, प्रतिबिंब अभिनव शिखर व स्मृति सम्मान, न्यूज़ फैक्ट फिल्म क्रिटिक्स आदि विभिन्न अवार्डो से लगभग डेढ़ सैकड़ा विशिष्ट सेवाओं के लिए व्यक्तियों व संगठनों का अलंकरण से सम्मानित किया गया। वहीं वेब न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ फैक्ट की ओर से सर्वश्रेष्ठ फिल्म क्रिटिक अवार्ड से अनूप नारायण सिंह को नवाजा गया।
इस अवसर पर विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव, विधायक मुंद्रिका यादव, एनयूजेआई के प्रदेश अध्यक्ष राकेश प्रवीर, समाजसेवी व फिल्म निर्माता रजनीकांत पाठक, वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल, news 24 के एसोसिएट एडिटर अमिताभ ओझा, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. एचके वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. लालबाबू यादव, वरीय शिक्षाविद डॉ प्रर्मेंद्र रंजन, वरिष्ठ पत्रकार सलाहकार पंकज मिश्रा, वरिष्ठ वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वरीय पदाधिकारी निखिल केडी वर्मा, मधुकमणि पिक्कु, राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो प्रमुख डॉ विद्याभूषण श्रीवास्तव, रंगकर्मी तनवीर अख्तर, पत्रकार वीरेंद्र कुमार यादव, मनोकामना सिंह, कमल कुमार सिंह सेंगर, रंजन श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह, मनोरंजन पाठक, समाजसेवी श्रीकांत यादव, सुभाष यादव, समाजसेवी अतुल कुमार, शिक्षाविद डॉ हरेंद्र सिंह, कश्मीरा सिंह, लायन रविशंकर ब्याहुत, रंगकर्मी कंचन बाला, आदित्य अग्रवाल, रमेश कुमार, इप्टा सचिव अभिजीत कुमार, पत्रकार सुरभित दत्त, मंजेश कुमार, पंकज कुमार, पत्रकार धनंजय सिंह तोमर, डॉ. सुनील कुमार, सच्चिदानंद ओझा, अरविंद प्रताप सिंह, जीतेंद्र कुमार, रामयादी प्रसाद, डॉ सुनीता कुमारी,अर्चिता माधव आदि अन्य भी मौजूद रहे।
धन्यवाद ज्ञापन एमडी चंदन कुमार ने किया।न्यूज़ फैक्ट के दूसरे वर्षगाँठ पर आर. आर. सहाय नोबल क्विज़ कांटेस्ट से पुरस्कृत हुए 32 विजेताछपरा। अपने वर्षगाँठ के अवसर पर रघुरोशनी मीडिया प्रायवेट लिमिटेड के उपक्रम अग्रणी लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल newsfact.in द्वारा डब्ल्यूजेएआई के निर्देशन में राज्य के प्रख्यात् अधिवक्ता, विधिवेत्ता, शिक्षाविद्, समाजवादी विचारक श्री राजीव रंजन सहाय के सम्मान में आयोजित द आर. आर. सहाय नोबल क्विज़ कांटेस्ट के 32 विजेताओं को रामकृष्ण मिशन आश्रम में पुरस्कृत किया गया।रविवार, 8 दिसम्बर को सेंट्रल पब्लिक स्कूल, छपरा में हुई 50 वस्तुनिष्ठ/ बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की गयी थी और ग्रुप बी तथा सी में रैंक को ले कर टाई होने के कारण कुछ प्रतिभागियों की मौखिक क्विज़ 16 दिसम्बर को सारण एकेडमी में सम्पन्न हुई। जिसमें कठिन प्रतियोगिता के बाद रैंकर्स का चयन किया जा सका।ग्रुप ‘ए’ में प्रथम पुरस्कार ब्रजकिशोर किंडर गार्टेन के अथर रेहान, द्वितीय पुरस्कार छपरा सेंट्रल स्कूल की अर्चना कुमारी, तृतीय पुरस्कार छपरा सेंट्रल स्कूल के शौर्य कुमार जायसवाल, चौथा पुरस्कार सेंट्रल पब्लिक स्कूल के आशुतोष सिंह, ब्रज किशोर किंडर गार्टेन के हर्षित हरेराम, वर्तिका सिंह, अर्पिता और पाँचवा पुरस्कार ब्रज किशोर किंडर गार्टेन की शाहीना परवीन, पीयूष कुमार सिंह, प्रियाशु कुमार, सेंट्रल पब्लिक स्कूल के सार्थक त्रिवेदी तथा छपरा सेंट्रल स्कूल के अर्पित कुमार सिंह को दिया गया।ग्रुप बी में पहला पुरस्कार सीपीएस की अदिति सिंह, द्वितीय मैथेमेटिक्स हब के संदीप कुमार शर्मा, तृतीय सीसीएस के आदित्य सिंह, चौथा सीसीएस के रिंकल राज, आदित्य कुमार को पाँचवा सीपीएस की श्रेया पांडेय, सीसीएस की अपूर्वा श्रीवास्तव को छठा अनुराग आनन्द, शौर्य पराशर, एसडीएस सत्यम कुमार को दिया गया।ग्रुप सी का प्रथम पुरस्कार रामशरण राय कॉलेज के रविशंंकर, द्वितीय राजेन्द्र कॉलेज के शिवम आनन्द, तृतीय सीआरसी के राकेश कुमार पंड़ित, चौथा ए 1 डिफेंस कोचिंग के अभिजीत कुमार, पाँचवा सीसीएस शुभांगी राज, छठा रुट क्लासेज के संदीप कुमार सिंह, मैथेमेटिक्स हब के अर्चित कुमार शर्मा, जगदम कॉलेज की सरिता कुमारी, सीसीएस की सुरभि और सातवां पुरस्कार ए 1 डिफेंस कोचिंग के राहुल कुमार को दिया गया।न्यूज़ फैक्ट का दूसरा वर्षगाँठः सारण की विभूतियों का सम्मान छपरा। अग्रणी न्यूज़ पोर्टल www.newsfact.in के दूसरे वर्षगाँठ पर रघुरोशनी मीडिया प्रायवेट लिमिटेड द्वारा सारण की छः विभूतियों को सम्मानित ‘सारण विभूति सम्मान, से किया गया।रामकृष्ण मिशन आश्रम में विधान परिषद के पूर्व उपसभापति, क़ौमी एकता के प्रतीक मौलाना मजहरुल हक़ ट्रस्ट के ट्रस्टी और बेहतरीन शायर श्री सलीम परवेज़, देश भर में हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य विद्वान, प्रख्यात् शिक्षाविद्, विधान पार्षद् प्रो. वीरेन्द्र नखरायण यादव, पत्रकारिता के शिखर पुरुष और जगदम कॉलेज के जन्तु विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एच. के. वर्मा, लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 322 ई के पूर्व जिलापाल और सूबे के चर्चित नेत्र चिकित्सक डॉ. एस. के. पांडेय, पत्रकारिता के शिखर पुरुष, वरिष्ठ रंगकर्मी, विद्वान और पूर्व विभागाध्यक्ष पी. जी. राजनीति विज्ञान और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सारण की मेधा के प्रतीक, फिजिक्स ओलंपियाड में भारतीय दल नायक, प्रख्यात् शिक्षाविद् और प्राचार्य, नारायण कॉलेज डॉ. प्रमेन्द्र रंजन सिंह को सारण विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया।न्यूज़ फैक्ट के वर्षगाँठ पर सारण गौरव सम्मान से सम्मानित हुईं प्रेरक प्रतिभाएँछपरा। अग्रणी न्यूज़ पोर्टल www.newsfact.in के दूसरे वर्षगाँठ पर रघुरोशनी मीडिया प्रायवेट लिमिटेड द्वारा सारण की समाज की पथ प्रदर्शक प्रेरक प्रतिभाओं को सारण गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।रामकृष्ण मिशन आश्रम में सम्पन्न न्यूज़ फैक्ट के दूसरे वर्षगाँठ पर हिन्दी भोजपुरी साहित्य की सशक्त हस्ताक्षर जेपीयू पीजी हिन्दी विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो० उषा वर्मा, साहित्यकार- समाज सेवी, महिला विमर्श की अधिकारी विदुषी और किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती कश्मीरा सिंह, रंगकर्मी उद्घोषिका संगीत शिक्षिका श्रीमती कंचन बाला, प्रख्यात चिकित्सिका और समाज सेवी डॉ. विजया रानी सिंह, शिक्षाविद् सीपीएस के अध्यक्ष डॉ० हरेन्द्र सिंह, समाज सेवी व्यवसायी श्री अतुल कुमार, समाज सेवी और व्यवसायी श्री वरुण प्रकाश, समाज सेवी उद्योगपति श्रीकांत यादव, मुखिया डटरा पुरसौली श्री सरोज कुमार गिरि ऊर्फ संगम बाबा, समाज सेवी लायन रविशंंकर व्याहुत, शिक्षाविद् पूर्व प्राचार्य श्री अरुण सिंह, शिक्षाविद् सह समाज सेवी ईं० अरुण सिंह, आदि को सारण गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।