एन.एस.एस. ने स्वच्छ भारत समर इंटरशिप 2018 के तहत महाविधालय में चलाया स्वच्छता अभियान

बनियापुर (सारण):
बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना लोक महा विद्यालय हाफिजपुर इकाई के द्वरा स्वच्छ भारत समर इंटरशिप 2018 के तहत महाविधालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। एन एस एस द्वारा तीन माह मे लोक महा विधालय के विभिन्न गाँव में स्वच्छ भारत समर इंटरशिप 2018 के द्वारा अभियान चलाया जाना है । प्रो कशीनाथ राय ने बताया की एनएसएस के द्वरा चयनित गाँव दलित बस्ति हाफिजपुर को मुख्यरूप से स्वच्छ और खुले में शौच से मुक्ति दिलाने का प्रयास किया जायेगा। स्वयंसेवक अमित कुमार ने बताया की स्वच्छता से ही हमारे देश को स्वास्थ बनाने में सहयोग किया जा सकता है स्वच्छ भारत समर इंटर शिप के द्वरा तीन माह में नुक्कर नाटक, रैली, पेटिंग, भाषण, पत्र लेखन,और विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान चलाया जायेगा इस मौके पर उपस्थित।प्रो0 सुदामा सिंह, अनिल राय, नितिन कुमार, अमित कुमार सिंह ,विकास कुमार, नंदनी कुमारी, रेयाज़ आलम, रंजन कुमार, चाँदनी कुमारी,रानी कुमारी, नैशाद हुषेण,राहुल कुमार विशाल कुमार अजित कुमार सुजीत कुमार आदि मौजूद थे।