सारण :स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुअंर सिंह की जयंती समारोह पूर्वक मशरक चैनपुर मे मनी

#हरि किशोर सिंह /मशरक (सारण):स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुअंर सिंह की जयंती समारोह पूर्वक मशरक चैनपुर मे मंगलवार को चन्द्रकेतु जौहर इन्टर कालेज चैनपुर मे मनाया गया ।चन्द्रमा सिंह के अध्यक्षता मे जयंती मनाई गई ।इस अवसर पर अवकाश प्राप्त शिक्षक रामजीवन सिंह जीवन ने कहा कि बाबू वीरकुअंर सिंह किसी जाति धर्म समुदाय के लिए अपने जीवन को दाव पर नहीं लगाया बल्कि भारत माता की रक्षा के लिए अस्सी वर्ष की उम्र में सैनिक विद्रोह का नेतृत्व करते हुए विजय पताका फहराया नेताओं ने वीरकुअंर सिंह को भारत रत्न देने की मांग की ।इस अवसर पर चन्द्रकेतु नारायण सिंह संस्थापक सह सचिव प्रचार्य जौहर सफियाबादी ,प्रो०रविकांत अवकाश प्राप्त शिक्षक रविन्द्र सिंह ,शम्भूनारायण सिंह काग्रेंस नेता शैलेश सिंह ,भाजपा नेता गौतम ओझा, पप्पू सीग्रीवाल ओमप्रकाश मजापुर ,विनोद सिंह डाक्टर पी के परमार मुरली सिंह ,अवकाश प्राप्त शिक्षक आदि तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए ।




Recent Comments