इप्टा की स्थापना के प्लेटिनम जुबली पर मढ़ौरा इप्टा ने पी.पी. इंटर कॉलेज में जन गीतों की दी प्रस्तुति


मढौरा (सारण):इप्टा की स्थापना के प्लेटिनम जुबली पर मढौरा इप्टा ने पी पी कालेज में जन गीतों की प्रस्तुति देकर इप्टा के अतीत को याद कराया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये शाखा सचिव डा कर्ण सिंह ने कहा कि आज ही के दिन 1943 में इप्टा कि स्थापना पढ़े लिखे कलाकारों और बुद्धिजीवियों ने किया था । इप्टा ने अपने स्थापना काल से ही जनता को अपना नायक घोषित किया । आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक के इप्टा ने सांस्कृतिक आंदोलन को गति देने का काम किया है । सचिव ने मढौरा इप्टा के 9 वें शाखा सम्मेलन को 24-जून 2018को कराने की घोषणा किया । उक्त सम्मेलन को बेहतर रूप देने के लिये छपरा इप्टा से भी सहयोग लेने की बातें कही । प्लेटिनम जुबली के अवसर पर सोनाली , जूही , अन्नु , मनीषा , चांदनी , और काजल तथा अंतिमा ने जनगीत राउर शाशन के बाटे ना जवाब भाई जी , औरतें उत्ठी नहीं तो जुल्म बढ़ता जायेगा आदि गीतों को प्रस्तुत किया ।