पंचायत उपनिर्वाचन की तैयारियां प्रारंभ,13 जून को जारी होगा अधिसूचना
तरैया(सारण):29.05.2018:
पंचायत उपनिर्वाचन के लिए तैयारी प्रारम्भ हो गया है।निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 13 जून को अधिसूचना जारी होगा।नामांकन 14 जून से 20 जून तक होगा।नामांकन की समीक्षा 21 जून,नामवापसी 23 जून,मतदान 08 जुलाई तथा मतगणना 10 जुलाई 2018 को होगा।ज्ञातव्य हो कि प्रखण्ड के माधोपुर पंचायत में सरपंच,चंचलिया पंचायत में वार्ड 11 तथा डेवढ़ी पंचायत में भी वार्ड 11 में वार्ड सदस्य एवं नारायणपुर पंचायत के वार्ड 09 और पचरौर पंचायत के वार्ड 12 में पंच सदस्य का पद रिक्त है।जिसके आलोक में इन पदों पर उपचुनाव होना है।मतदान की तिथि घोषित होते ही माधोपुर पंचायत में सरपंच के लिए लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है।ज्ञातव्य हो कि माधोपुर के सरपंच सुदामा सिंह की मृत्यु सड़क दुर्घटना में आयी चोट के कारण हो गयी थी।तब से माधोपुर पंचायत में सरपंच का पद रिक्त है।




Recent Comments