केरवां पंचायत का वार्ड नं.एक ओडिएफ घोषित

#रिपोर्ट- अज़हर करीम:
इसुआपुर (सारण):पदाधिकारियों की उपस्थिति में बुधवार को केरवां पंचायत का वार्ड नंबर एक ओडिएफ घोषित कर दिया गया ।यह घोषणा स्थानीय वार्ड सदस्या मुन्नी देवी ने किया। उन्होंने बताया कि वार्ड के 110 घरों के सदस्य अब शौचालय का उपयोग कर रह हैं ।जिनमें 53 घरों में सरकारी प्रोत्साहन राशि से शौचालयों का निर्माण कराया गया है ।अब यह वार्ड खुले में शौच से मुक्त हो गया है ।इस मौके पर उपस्थित बीडीओ ड़ा. अखिलेश कुमार ने बताया कि पंचायत की मुखिया रेणु देवी के पति मनोज कुमार राय के काफी सहयोग के बाद यह कार्य संभव हो पाया है ।साथ ही कहा कि यह प्रखण्ड का पहला वार्ड है जिसे खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया है ।एक महीने के अंदर सभी लाभुकों के खाते में प्रोत्साहन राशि भी भेज की जाएगी ।इस मौके पर मुखिया पति मनोज कुमार राय ,प्रखण्ड समन्वयक ओम कुमार गोस्वामी ,प्रभारी पदाधिकारियों मॉसेस मिन्ज ,स्वच्छाग्रही तथा ग्रामीण रवीन्द्र सिंह ,मुंशीलाल शर्मा ,राजकुमार सिंह ,सतलाल साह ,मालिक दीन ,मनोज शर्मा सहित सैकड़ों लोग थे ।