तरैया विधायक ने पीसीसी सड़क का किया उदघाटन


तरैया(सारण)
शनिवार को मुख्यमंत्री सात निष्चय योजना के तहत गली-नली योजना का उदघाटन रविवार को विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने किया।तरैया पंचायत के वार्ड नम्बर 01 में 153.84 मीटर लम्बी ग्रामीण सड़क का पीसीसी 10 लाख 19 हजार की लागत से होगा।यह कार्य वार्ड क्रियान्वयन विकास समिति के अध्यक्ष राजू कुमार एवं सचिव अजय कुमार महतो द्वारा ग्रामीणों की सहयोग से कराया जा रहा है।उदघाटन के बाद तरैया पंचायत भवन पर मुख्यमंत्री सात निष्चय योजना के सफल संचालन के लिए वार्ड सदस्यों ने ग्रामीणों की एक बैठक बुलाई जिसमे सभी ने अपने-अपने विचार रखे।विधायक ने कहा की सात निष्चय योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबो तक शुद्ध पे जल पहुँचाना तथा तो टोला सड़क से नही जुड़े है उन्हें सड़क से जोड़ना है।मुखिया पंचायत के सभी वार्डो में विकास कार्य ठीक से नही कर रहे थे।इसलिए वार्ड विकास क्रियान्वन समिति द्वारा पंचायत के सभी वार्डो को इसमें जोड़ा गया है।ताकि सभी पंचायतों में विकास ठीक से हो।विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि आपके क्षेत्र में जो भी विकास कार्य हो रहे है उसकी निगरानी आप खुद करें।इससे कार्य गुणवत्तापूर्ण होगी।अगर आपके क्षेत्र में कोई भी कार्य गुणवत्तापूर्ण नही होती है।तो आप शिकायत करें।पदाधिकारी उसकी जाँच करेंगे और दोषी पर करवाई होगी।अगर आप किसी पदाधिकारी से शिकायत नही करना चाहते है तो खुद मुझसे शिकायत करें।हम उसकी जाँच करवायेंगे।जनवितरण,मनरेगा, स्वास्थ्य किसी भी क्षेत्र में गड़बड़ी हो तो मुझसे शिकायत करें ,डरे नही।जरूर व्यवस्था में सुधार होगा।उक्त मौके पर मुखिया प्रतिनिधि विनोद मांझी,अनिल कुमार यादव,शैलेश कुमार यादव,रामेश्वर सिंह,अमित कुमार सिंह,नितेश शर्मा, जगा सहनी, सरपंच प्रतिनिधि कन्हैया मांझी व अन्य मौजूद थे।