बजबजाती नालियों से परेशान दुकानदारों ने लगाई सफाई की गुहार

बजबजाती नालियों से परेशान दुकानदारों ने लगाई सफाई की गुहार
मढ़ौरा (सारण):स्थानीय नगर के सोनारपट्टी में बजबजाती नालियों से परेशान दुकानदारों ने प्रशासन से सफाई की गुहार लगया है। दुकानदारों ने कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिख नाले की सफाई करने की मांग की है। लोगों का शिकायत है की वार्ड संख्या 14 में मेन रोड से सटे पूरब नाली है , जो सफाई नहीं होने से गंदी पानी बाहर फैला हुआ है । जिससे दुकानों में दुकानदार तो किसी तरह चले जाते है , लेकिन ग्राहक गंदी पानी को लांघ दुकान में जाना मुनासिब नहीं समझते है। परेशान दुकानदारों ने नगर के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र प्रेषित कर महीनों से बंद पड़ी सफाई को चालू कराने की मांग की है।
शिकायत के सम्बंध में कार्यपालक पदाधिकारी जमाल अख्तर अंसारी ने बताया की मामला संज्ञान में आ गया है । सफाई ठीकेदार से स्पष्टीकरण किया गया है। तब तक सफाई निरीक्षक विकास कुमार को वैकल्पिक व्यवस्था कर वार्ड 14 की नाली को सफ़ाई कराने का निर्देश दिया गया है। शीघ्र ही नाला की सफाई हो जायेगा।




Recent Comments