उन्नाव (उ.प्र.) चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में भय व्याप्त
[✍न्यूज इनपुट जितेंद्र यादव बिघापुर उन्नाव (उ.प्र.)]
धानीखेड़ा में आये दिन चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।कभी मोटरसाइकिल तो कभी बैटरी तो कभी इंजन खोला जा रहा। लेकिन अभी तक इन चोरियों का खुलासा नही हो सका।आये दिन चोरियों की संख्या बढ़ती जा रही है।
बीते माह नवम्बर में धानीखेड़ा के आनन्द द्विवेदी के घर के सामने से पैसन प्रो गाड़ी चोरी हो गयी थी और अब बीते सप्ताह में धानीखेड़ा ग्राम पंचायत के मजरे अड़ार निवासी श्रीधर के खेत से इंजनचोरी हो गया।
जब चोर इंजन नही ले जा सके तब चोरों ने इंजन पास के धनुही तालाब में सिंघाड के पत्तों के नीचे छिपा दिया। और अब बीती रात धानीखेड़ा निवासी दीपक कुशवाहा के घर के सामने खड़े लोडर से चोरों ने बैटरी पार कर दी।




Recent Comments