सिवान सदर अस्पताल के जेनसेट में लगी आग, बिजली रही बाधित
सिवान: जिला अस्पताल परिसर में रखे जनरेटर में शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण वहां अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। आनन फानन में जनरेटर को किसी तरह से बंद कर मैकेनिक को सूचित किया गया। गनीमत रही कि आग ने विकराल रूप नहीं लिया। वहीं इस जेनसेट से जिन वार्ड में बिजली की सप्लाई थी वहां बिजली प्रभावित रही। मैकेनिक ने बताया कि गर्मी ज्यादा होने के कारण जेनसेट में आग लग गई थी। साइलेंट जनरेटर का केबल पूरी तरह से जल चुका था। अधिकारी का कहना था कि गनीमत रही कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। अस्पताल प्रबंधक निशांत सागर के कहने के बाद जल्द ही दूसरे जनरेटर को चालू करने का आदेश दिया गया।
वहीं जनरेटर के बाधित होने के कारण करीब दो घंटे तक विद्युत सप्लाई पूरी तरह से बाधित रही। इधर गर्मी में जैसे वार्ड में बिजली की सप्लाई ठप हुई तो मरीज परेशान हो गए।
————————