सारण :सातवे वेतन को लेकर पुरे दिन रहा चहल -पहल
#अर्द्ध रात्रि तक डटे रहे पदाधिकारी

छपरा :
जिले के प्राथमिक व मध्य बिद्यालयो में कार्यरत नियोजित शिक्षकों के सातवे वेतन निर्धारण को लेकर जहाँ जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में सोमवार को भी शिक्षको के वेतन निर्धारण को लेकर चहल – पहल बना रहा ।वही वेतन निर्धारण को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर सिंह समेत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना दिलीप कुमार भी अर्द्ध रात्रि तक अपने कार्यो का निर्वहन करते कार्यलय में नजर आये । उधर शिक्षकों के वेतन निर्धारण में पदाधिकारी द्वय द्वारा अहम भूमिका निभाने को लेकर सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ प्रधान सचिव दिनेश कुमार सिंह व परिवर्तनकारी शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष समरेंद्र बहादुर ने संयुक्त रूप से दोनों पदाधिकारीयो को बधाई देते हुए शिक्षक का सही हितैसी बताया । इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव दिनेश कुमार सिंह ने कहा राज्य का यह पहला जिला है जहां इस तरह से कैम्प लगाकर शिक्षको के वेतन निर्धारण का कार्य सामूहिक रूप से किया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि वेतन निर्धारण में शिक्षको को किसी भी तरह का आर्थिक एवम मानसिक परेशानी का सामना नही करना पड़ा ।इस कार्य के लिए शिक्षको द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना तथा जिला परिषद की सम्मनित अध्यक्षा मीणा अरुण के प्रति भी आभार प्रकट किया । मौके पर जिला अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह संयुक्त सचिव आलोक कुमार सिंह ,जलालपुर अंचल सचिव मनीष कुमार अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार सिंह ,नगरा बिजय कुमार सिंह ,सुनील सिंह ,राजेश यादव , तो वही परिवर्तन करी शिक्षक संघ के युवा नेता विकाश कुमार ,समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे ।




Recent Comments