पूर्व केंद्रीय मंत्री रूडी ने अमनौर स्थित विश्वप्रभा केन्द्र में महिलाओं के लिये संचालित कौशल विकाश केंद्र का किया निरीक्षण
▪120 महिलाओं को दो पालीयों मे 60-60 की संख्या में दिया जा रहा प्रशिक्षण
▪सिलाई, कटाई, बुनाई एव हस्तशिल्प का दिया जा रहा है प्रशिक्षण

अमनौर (सारण)
स्थानीय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी ने सांसद निधि से निर्मित विश्व प्रभा सामुदायिक भवन मे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत पीपुल फेयर फैमली द्वारा महिलाओं के लिए कढ़ाई, बुनाई और सिलाई का चलाये जा रहे प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया । शनिवार को दोपहर में सांसद श्री रूडी प्रशिक्षण केंद्र पहुंच केंद्र प्रशिक्षक और प्रशिक्षु महिलाओं से केंद्र में चल रहे प्रशिक्षण की फीडबैक लिया ।सांसद श्री रूडी ने कौशल केंद्र के सेंटर मैनेजर मीनीती साहू , आइटी प्रोफेशन सुप्रिया कुमारी , ट्रैनर रूमी वर्मा, सुनीता सिंह से केंद्र में संचालित प्रशिक्षण की पूरी जानकारी लिया । फिर केंद्र के प्रशिक्षु महिलाओं से भी फीडबैक हासिल किया । उपास्थित प्रशिक्षु महिलाओं को प्रोत्साहित करतें हुये श्री रूडी ने कहां की इस केंद्र का विस्तार हर प्रखंडों में किया जायेगा । इसका मुख्य उदेश्य है की महिलाएं भी अपने हुनर से स्वालम्बी बने । प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षण से सम्बंधित उत्पाद केंद्र से महिलाओं को रोजगार मुहैया कराया जायेगा । जो महिलाएं उत्पाद केंद्र में रोजगार के इच्छुक भले ही नहीं हो तो भी उनको ऐसा हुनरमंद बनाया जाये की वो स्वरोजगार खड़ा कर अपनी आय अर्जित कर सके । उपास्थित प्रशिक्षु महिलाओं को सांसद द्वारा कौशल विकास से सम्बंधित कीट का भी वितरण किया गया । इस मौके पर भाजपा राज्य कार्यकारणी के सदस्य राकेश कुमार सिंह , सांसद प्रतिनिधि ई .सतेयेंद्र सिंह , मढौरा एसडीओ संजय कुमार राय , भाजपा के बलिराम तिवारी , उपनेश सिंह , संजीव सिंह , अंगद सिंह व अन्य सहित कौशल केंद्र के दर्ज़नों कर्मी थे ।


विदित हो की प्रशिक्षण केंद्र का उदेश्य प्रशिक्षणोपरान्त महिलाओं का नियोजन कराया जायेगा। केन्द्र में तीन महिने के प्रशिक्षण का पाठ्यक्रम है जिसमे सिलाई, कटाई, बुनाई एव हस्तशिल्प आदि का प्रशिक्षण किया जायेगा। केन्द्र द्वारा दो बैच में कुल 120 प्रशिक्षाणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और निकट भविष्य में पीपीएफ को ही तीन हजार कुशल कार्यबल की आवश्यकता है। ऐसे में इन हुनरमंदों को पीपीएफ द्वारा ही रोजगार देना सुनिश्चित है। तत्काल दो पालियों में चल रहे प्रशिक्षण तीन महीने तक दिये जायेंगे । फिर नया बैच शुरू की जायेगीं । आपको बता दे की सांसद निधि से पांच करोड़ की लागत से निर्मित विश्व प्रभा केंद्र में 18 दिसम्बर से प्रंधानमंत्री कौशल विकास के तहत महिलाओं के प्रशिक्षण शुरू हुआ है ।




Recent Comments