सारण :दरियापुर में प्रंधानमंत्री उज्जवला योजना से गरीब महिलाओं को मिले निशुल्क गैस कनेक्शन

दरियापुर (सारण)
स्थानीय प्रखंड के हरना गांव में शिविर लगा गरीब दो दर्जन महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन बांटे गये । शनिवार को हरना गांव के सिंघेश्वर राय के आवास परिसर में मां देवी एचपी गैस एजेंसी शीतलपुर के द्वारा दरियापुर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष और जदयू नेता व पूर्व बीडीसी कुमार अशोक द्वारा संयुक्त रूप से वितरण किया गया । लाभांवित महिलाओं में मानती कुंवर , शीला देवी , चम्पा देवी सहित दो दर्जन महिलायें थी । इस मौके पर भाजपा राज्य कार्यकारणी के सदस्य राकेश कुमार सिंह ने बताया की स्थानीय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के निर्देश में सभी भाजपा कार्यकर्ता उजवला योजना सहित अन्य भी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को गांव गांव में पहुंचाने का काम कर रहे है । कार्यक्रम में भाजपा के बलिराम तिवारी , निरंजन शर्मा , नागेश्वर बैठा , उमेश राय , चंदन कु सिंह , बिंदेश्वर राय , कौलेश्वर राय सहित दर्ज़नों पार्टी कार्यकर्त्ा थे ।




Recent Comments