सारण :भारत ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता का विजेता बना गोपालपुर –
#फाइनल मुकाबले मे गोपालपुर ने नराँव टीम को 8 अंक से किया पराजित -:
#विजेता टीम को कुलपति ने प्रदान किया ट्रॉफी-:
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट
डोरीगंज-:
“””””‘”””'”
गरखा प्रखण्ड के नराँव गाँव मे सारण जिला कबड्डी संध के तत्वावधान मे आयोजित भारत ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले मे गोपालपुर की टीम ने नराँव टीम को 8 अंक से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया ।
इसके पुर्व सेमीफाइनल के पहले मुकाबले मे नराँव की टीम ने सोनपुर की टीम को 31 अंक से पराजित कर दिया । नराँव टीम को जहाँ 49 अंक प्राप्त हुए वही सोनपुर की टीम को 18 अंक ही प्राप्त हो सकें ।
वही सेमीफाइनल के दुसरे मुकाबले मे गोपालपुर की टीम ने सारण टीम को रोमांचक मुकाबले मे 3 अंक से पराजित कर दिया । गोपालपुर की टीम को जहाँ 31 अंक प्राप्त हुए वही सारण टीम को 28 अंक ही प्राप्त हो सकें ।
सेमीफाइनल की दोनो विजेता टीमें नराँव एवं गोपालपुर के बीच हुई रोचक मुकाबले मे गोपालपुर की टीम ने नराँव टीम को मात देते हुए कप पर कब्जा जमा लिया ।
इस मुकाबले मे गोपालपुर को जहाँ 42 अंक प्राप्त हुए वही नराँव टीम को 34 अंक ही प्राप्त हो सकें इस प्रकार गोपालपुर 8 अंक से विजयी रही ।
विजेता एवं उपविजेता टीम को जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ हरिकेश सिंह द्वारा कप प्रदान किया गया ।
टूर्नामेंट मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले गोपालपुर टीम के रवि कुमार को लीग का चमकता सितारा खिताब से सम्मानित किया गया वही प्लेयर ऑफ द मैच खिताब से नराँव टीम के मुकलेश कुमार को सम्मानित किया गया साथ ही कबड्डी के अन्तराष्ट्रीय निर्णायक श्यामदेव प्रसाद सिंह को भी सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से बिहार कबड्डी संध के उपाध्यक्ष डॉ सुरेश प्रसाद सिंह , रिपब्लिक ऑफ स्पोर्ट्स के एम डी दीपक राठी , महाप्रबंधक सौमिय जोशी , स्थानीय मुखिया रामपुजन सिंह , सरपंच ओमकृष्ण सिंह , बी डी सी दशरथ सिंह , राजेश कुमार सिंह , हेमन्त सिंह , संतोष सिंह , पैक्स अध्यक्ष मनोज सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।