• प्रत्येक घरों तक संदेश पहुचाने का लक्ष्य

छपरा ।भाजपा सारण के द्वारा जिला अतिथि भवन में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे सत्र के कार्यकाल में एक वर्ष के किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया तथा भाजपा द्वारा 7 जून को देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा जन संवाद के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की। भाजपा जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने बताया मोदी सरकार 2.0 का पहला वर्ष बहुत ही प्रभावशाली और चुनौतीपूर्ण रहा है। प्रभावशाली इसलिए कि सरकारी योजनाओं की अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाई गई।मजबूत बुनियादी ढांचा और दशकों से लटके हुए मुद्दों के समाधान को उच्च प्राथमिकता दी गई। चुनौतीपूर्ण इसलिए कि कोविड-9 और अम्फान चक्रवात ने जो अभूतपूर्व संकट खड़े किए,उसके दुख और विपदा जो आई है साथ ही भारी नुकसान हुआ। लेकिन आज देश में एक निर्णय लेने वाली उत्तरदायी सरकार है,जो देशवासियों के लिए फिक्रमंद है, साथ ही जिसके पास दृष्टि और दूरदर्शिता है,जो इस चुनौतीपूर्ण समय संदेश को बाहर निकालने का सामर्थ्य रखता है।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना सुरक्षा कवच और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना के बाद भारत निश्चित ही इस कठिन समय से बाहर आ जाए। साथ ही, देश ने सहकारी संघवाद के बेहतरीन उदाहरण को क्रियान्वित होते हुए भी देखा है, लेकिन अब हमें बगैर चूके प्रत्येक नागरिक को, उसके द्वारा इस कठिन स्थिति को समझने और सर्वोत्तम आचरण का उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए, धन्यवाद देना है। आने वाले दिनों में यह देश, माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भरता और आर्थिक विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए पूरी तरह तैयार है।
पत्रकार के राहत को लेकर सवाल पर गोलमटोल जबाब देते हुए झेंप गए सदर विधायक
वही इस प्रेस वार्ता में स्थानीय सदर विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने भी राज्य सरकार और केंद्र सरकार के कार्यों पर प्रकाश डाला। पत्रकार वार्ता में मीडिया के सवाल पर सदर विधायक गोल मटोल जवाब देते हुए झेप गए बताते चलें कि कोरोना महामारी के दौरान सदर विधायक काफी चर्चा में रहे। उनके द्वारा किए गए कई कार्यों को लेकर स्थानीय शहरवासियों ने सोशल मीडिया पर जमकर टोल करते हुए अपनी भड़ास निकाली थी। विधायक द्वारा छपरा शहर के शरहवासियों को राहत में पहुंचाने और उपेक्षित नजर से देखने का आरोप लगाते हुए कई लोगों ने विधायक पर जमकर टिप्पणियां की थी और आज भी सोशल मीडिया के माध्यम से सदर विधायक डॉ सीएन गुप्ता से सवाल पूछे जाते हैं।
संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा, जिला प्रभारी रूप नारायण मेहता, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, जिला प्रभारी अनुप श्रीवास्तव, छपरा विधायक डाॅक्टर सी एन गुप्ता, अमनौर विधायक शत्रुघ्न तिवारी चोकर बाबा, गरखा के पूर्व विधायक ज्ञान चन्द्र माँझी, पूर्व जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह, महामंत्री शान्तनु कुमार, महामंत्री सह छपरा विधानसभा प्रभारी रामा शंकर मिश्र, जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला मंत्री सुपन राय, युवा मोर्चा अध्यक्ष कुमार भार्गव, महिला मोर्चा अध्यक्षा अनु सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह, आई टी सेल के संयोजक निशान्त राज, कला संस्कृति मंच के अध्यक्ष अखिलेश कुंवर भोला जी, नितिन राज वर्मा, बलवंत सिंह आदि उपस्थित हुए।




Recent Comments