दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
सिकटा ।बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर पांच सितंबर को गांधी मैदान पटना में आयोजित महाधरना सह वेदना कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हो सफल बनाने के लिए मध्य विद्यालय सिरिसिया में सीआरसी झुमका और सिरिसिया के शिक्षकों की बैठक बृजकिशोर शर्मा की अध्यक्षता में हुई एवं संचालन रमेश कुमार गुप्ता ने किया । आज की बैठक में जिला संघर्स समन्वय समिति की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार एवं मुकेश कुमार गुप्ता उपस्थित रहे । आज की बैठक में पटना जाने के लिए सवारी, काली पट्टी की व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई एवं को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता राहुल राज ने कहा कि समान काम समान वेतन मिलने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा ।बैठक में जीउत राम , अमरेंद्र कुमार गोंड़ , असरार अहमद , आफताब आलम , लक्ष्मण प्रसाद , म ० हातिम , सावित्री देवी , सबरुन नेशा , नासरीन बेगम , मनीषा कुमारी , ऋषि कुमार पांडेय , मनोज कुमार निराला सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।