
आशा कार्यकर्ताओं ने 12-सूत्री मांग के समर्थन में की रोषपूर्ण प्रदर्शन
मांझी(सारण) : अपनी 12 सूत्री मांगों के समर्थन में बड़ी संख्या में जुटी आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को स्थानीय प्राथमिक सह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर धरना के साथ आक्रोश-पूर्ण प्रदर्शन किया। साथ ही मांग को अनसुनी कर रही सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। वहीं मांग पूरी होने तक स्वास्थ्य कर्मियों को बाहर निकाल कर मेन गेट पर अनिश्चित काल के लिए ताला जड़ दिया व स्वाथ्य-कार्य ठप कर दिया। आशा कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार ज्यादा दिनों तक बहरी बन कर नही रह सकती। हमारा काम काफी जिम्मेवारी जिम्मेवारी वाला है। जिसे हम पूरी ईमानदारी से करती हैं।काम के अनुरूप हमे मानदेय मिलनी चाहिए। जिसे हम लेकर रहेंगे। सरकार बारह सूत्री मांगों में मानदेय कम से कम 18 हजार रूपए, सेवा स्थायी करने समेत हमारी अन्य सभी मांगें अविलंब पूरी करे। अन्यथा स्वास्थ्य विभाग संबंधी कार्य ठप रहेगा। जिसकी जिम्मेवार हम नही सरकार होगी। प्रदर्शन में आशा अनीता गिरि, आरती देवी, सरिता देवी, मुन्नी देवी, प्रतिमा देवी, मोनाका देवी, ज्योति कुमारी, गीता देवी, गिरजा देवी, सुगांती देवी, मंजू देवी, सुधा देवी, कृष्णा देवी, मीरा देवी, मीना देवी, फरीदा खातुन, जहरा खातुन, सबिता देवी, पूनम देवी, किरण देवी, विजया लक्ष्मी, अनीता देवी, माया देवी आदि शामिल थी।




Recent Comments