पड़ोसियों द्वारा जमीन से बेदखल करने का मामला
परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान. सलेमपुर महदेवा निवासी उर्मिला कुंवर पति स्व. शिवनाथ बांसफोर ने एसडीएम को आवेदन पत्र भेजकर पड़ोसी पटीदारों द्वारा उसका जमीन हड़पने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत करते हुए अपने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी. आवेदन देने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा विरोधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. इससे दुखी महिला ने दोबारा ज्ञापन देकर आवेदन के बावजूद कार्रवाइ्र नहीं होने का दूसरा ज्ञापन अधिकारी को सौंपी है. पीड़ित का कहना है कि आवेदन देने के बाद पड़ोसी और ज्यादा परेशान कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. उसने आरोपियों में नागेंद्र बांसफोर, जयप्रकाश बांसफोर, सिकेंद्र, कल्लू, अनु, सोनू, सुई और बुचिया के खिलाफ आवेदन दिया है और कार्रवाई की मांग की है.




Recent Comments