सारण जिला परिषद के 5 प्रखंड क्षेत्रों में अतिक्रमण किये गए कुल 3600 एकड़ जमीन किया गया चिन्हित
दैनिक खोज खबर/सोनपुर। सारण जिले क़े सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, भूमि सुधार उपसमाहर्ता और अंचल अधिकारियों से जिला परिषद की स्वामित्व वाली भूमि का खाता एवं खेसरावर विवरण प्राप्त करे। उक्त बात की जिलाधिकारी ने बैठक क़े दौरान उपस्थित अधिकारियो को यह भी निर्देश दिए कि सभी अंचल अधिकारी इस जानकारी को खेसरावर स्थल पर सत्यापित कर अतिक्रमण को चिह्नित करें और उसे जल्द से जल्द हटाने के लिए प्राथमिकता से कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी अमन समीर ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के जनकारी देते हुए जिले के पांच प्रखंडों में जिला परिषद की लगभग 3600 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। इनमें सोनपुर प्रखंड में 317 एकड़, परसा में 568 एकड़, मशरख में 872 एकड़, छपरा सदर में 1846 एकड़ और मांझी में दो एकड़ जमीन शामिल है। हालांकि, इनमें से कुछ भूमि पर अतिक्रमण हो चुका है, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी कहा कि अतिक्रमण हटाने के काम में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए और इस अभियान को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए ताकि जिला परिषद की जमीनों पर अतिक्रमण को समाप्त किया जा सके।




Recent Comments