आईए, भारत व हिन्दुत्व के खिलाफ रची जा रही इन अंतरराष्ट्रीय साजिशों का जम कर विरोध करें-

✍नवीन सिंह परमार ” वरिष्ठ पत्रकार ”
मित्रों, इन दिनों हमारी संस्कृति व विरासत के खिलाफ मीडिया में जो लगातार खबरें आ रही है, वह ऐसा नहीं है कि अचानक आनी शुरू हो गई है । कठुआ कांड हो या फिर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के बयान का मजाक उड़ाया जाना । यह सब अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा भर है । कठुआ नहीं तो और किसी मुद्दे पर हमारी संस्कृति व विचारधारा का विरोध इस डिजाइनर मीडिया के द्वारा होगा ।
मै, ऐसा इसलिए कहं रहा हूॅ कि मुझे यह अंतरराष्ट्रीय साजिश स्पष्ट दिखाई दे रहा है ।
विश्व में हिन्दुत्व का बढता प्रभाव व दिनोंदिन विश्व के राजनीति में बढ़ रहे भारत की अहमियत से ये लोग घबराहट में है, और किसी न किसी प्रकार से हमारा विरोध कर रहे है । यही नही ये लोग विश्व के हर उस अभियान का स्पोर्ट्स कर रहे है जो भारत के विरोध में है ।
हाल ही में पत्रकारिता के एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार पुलित्जर अवार्ड की घोषणा की गई है, और बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए
न्यूज एजेंसी राॅयटर्स के दो फोटोग्राफर को इस वर्ष का पुलित्जर अवार्ड दिया जा रहा है । आपको जानकर हैरानी होगी कि इन दोनो फोटोग्राफरों को दो ऐसे फोटो के लिए इस वर्ष का पुलित्जर अवार्ड दिया जा रहा है, जिस फोटो में ये दोनों फोटोग्राफर यह दिखाना चाहते है कि कैसे म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर अत्याचार किया जा रहा है ।
गौरतलब हो कि पिछले कुछ सालों में भारत के किसी पत्रकार को मिलने वाला यह सबसे बड़ा अवार्ड है ।
यह अवार्ड भारत के दो फोटो पत्रकारों को उस वक्त दिया जा रहा है जब म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों की समस्या को लेकर हमारी सरकार परेशान है ।
इन रोहिंग्या मुसलमान घुसपैठियों के कारण हमारे देश की तानाबाना को नुकसान पहुंच रहा है । उस वक्त म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों के पक्ष के खीचें गए फोटो को अंतरराष्ट्रीय मान्यता देना, अंतर्राष्ट्रीय मीडिया की भारत के खिलाफ किए जा रहे साजिश का हिस्सा नहीं माना जाए, तो क्या माना जाए ।
मुझे पता है कि मेरा यह आलेख देश के डिजाइनर पत्रकारों व उनके समर्थक दिमाग से पैदल बुद्धिजीवीओं को पसंद नही आएगा और हो सकता है कि वे मुझे TROLL भी करें ।
मुझे इन सब चीजो से प्रभाव नहीं पड़ता है, क्योंकि मुझे जो दिखता है, उसे मैं व्यक्त करूंगा ।
मेरी दृष्टि स्पष्ट है – जब देश व संस्कृति बचेगी, तब ही हम बचेंगे ।
आईए, भारत व हिन्दुत्व के खिलाफ रची जा रही इन अंतरराष्ट्रीय साजिशों का जम कर विरोध करें।
।। भारत माता की जय ।।