फखरुद्दीनपुर की टीम ने युवा क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट कप पर जमाया कब्जा

परवेज अख्तर/सिवान;
तरवारा। तरवारा बाजार स्थित गंडक ग्राउंड में युवा क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट के तत्वाधान में फाइनल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें फखरुद्दीनपुर व तरवारा अंकित इलेवन की टीम के बीच खेला गया। तरवारा अंकित इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। तरवारा अंकित इलेवन की टीम 15 ओवरों में 122 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। इसके जवाब में फखरुद्दीनपुर की टीम ने 14 ओवर 2 गेंद खेलकर 123 रन बनाकर युवा क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट के कप पर कब्जा जमा लिया। मैन ऑफ द सीरीज सैफ तथा मैन ऑफ द मैच अंशु मिश्रा को दिया गया। बड़हरिया विधायक श्याम बहादुर सिंह ने विजेता टीम को 51 हजार रुपए का चेक व पराजित टीम को 21 हजार रुपए का चेक देकर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया। विधायक ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मैच का आयोजन किया गया है।फखरुद्दीनपुर के खिलाड़ियों ने अपने धैर्य व साहस का परिचय देते हुए मैच को अनुशासित ढंग से खेलने का काम किया है। विजेता टीम के कैप्टन आजाद ने बताया कि क्रिकेट अनिश्चितता ओं का खेल है। इससे शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ सामाजिक सद्भावना कायम होती है। मौके पर पचरुखी मुखिया संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह गोरेयाकोठी जिला पार्षद संतोष प्रसाद चौहान, समाजसेवी इफ्तेखार उर्फ सोनू बाबू ,अशोक प्रसाद और राकेश मिश्रा मनंजय सिंह दिलीप कुमार सिंह,संदीप कुमार ,दीपक सिंह,अर्जुन यादव एकलाख अहमद आदि थे।




Recent Comments